पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड
18-Jun-2025 06:07 PM
By First Bihar
PATNA: youtuber मनीष कश्यप का बीजेपी से मोह भंग हो गया है। भारतीय जनता पार्टी को छोड़ अब मनीष प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को ज्वाइन करने जा रहे हैं। 23 जून को वो जन सुराज पार्टी की सदस्यता लेंगे और हमेशा-हमेशा के लिए बीजेपी से नाता तोड़ देंगे।
कुछ दिन पहले ही मनीष कश्यप जन सुराज पार्टी के संस्थापक सदस्य और पटना हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता वाईवी गिरी से मिले थे। तभी मनीष कश्यप ने जन सुराज ज्वाइन करने की इच्छा रखी थी। ऐसी चर्चा हो रही है कि मनीष 23 जून को पीके की पार्टी जनसुराज को ज्वाइन करेंगे। कमल की जगह अब स्कूल का बस्ता मनीष कश्यप थामेंगे।
लेकिन अभी तक ना तो मनीष कश्यप की ओर से कोई बयान आया है और ना ही जन सुराज की ओर से आधिकारिक बयान आया है। लेकिन इसे लेकर अटकले तेज हो गयी है। सोशल मीडिया पर भी इस बात की चर्चा खूब हो रही है। मनीष कश्यप के जन सुराज का दामन थामने की बात सोशल मीडिया के हरेक प्लेटफार्म पर खूब वायरल हो रहा है।
इस बात की भी चर्चा है कि मनीष कश्यप की राजनीतिक महत्वाकांक्षा है कि जन सुराज पार्टी उन्हें पश्चिम चंपारण जिले की चनपटिया सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा दे। बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनाव में मनीष कश्यप ने चनपटिया सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था और तीसरे नंबर रहे थे। इस सीट को बीजेपी के उमाकांत सिंह ने जीती थी।