PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक कार में डेड बॉडी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस बात की सूचना लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। कार के मालिक का नाम रवि कुमार बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही सचिवालय एसडीपीओ अनु सहित गर्दनीबाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। कार गर्दनीबाग के रोड नंबर एक में लगी हुई थी, जिसके अंदर एक व्यक्ति लाश थी। प्रथमदृष्टया शव ड्राइवर का लग रहा है। गाड़ी के मालिक की पहचान रवि कुमार के रूप में हुई है। उन्हें शव की पहचान के लिए मौके पर बुलाया गया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है।
जैसे ही इस बात की जानकारी लोगों को हुई, यह बात जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से शव की पहचान करने की कोशिश की लेकिन कोई भी उसे नहीं पहचान सका। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पुलिस शव की पहचान करने में लगी है। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक को बुलाया गया है। उसके आने के बाद शव की पहचान करायी जाएगी। जिसके बाद पुलिस यह पता लगाएगी कि मौत का कारण क्या था?