Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट मुजफ्फरपुर में 60 साल के स्कूल मालिक ने 28 वर्षीया शिक्षिका से की शादी, अपहरण का आरोप मुंगेर के हवेली खड़गपुर में 1.60 करोड़ की लागत से बने नये निबंधन कार्यालय का उद्घाटन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण Aadhar Card Rules: कौन नहीं बनवा सकता आधार कार्ड? जानिए पात्रता, नियम और पूरी प्रक्रिया
22-Feb-2026 05:44 PM
By First Bihar
PATNA: ब्रह्मर्षि परिवार दानापुर की तरफ से रविवार को स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह एवं भैयारी भोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
सर गणेशदत्त महाविद्यालय RPS मोर में स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीजेपी के वरिष्ठ नेता,अरवल से विधायक एवं ब्रह्मर्षि परिवार के सदस्य मनोज शर्मा व समाज के अन्य गणमान्य लोगों ने किया। इस मौके पर स्वामी जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया गया।
मनोज शर्मा ने कहा कि स्वामी जी ने 75 साल पहले जो रास्ता दिखाया था,उसपर चलने की जरूरत है। हमारी सरकार इस पर आज भी चल रही है। उन्होंने तब कहा था कि किसान और मजदूर को साथ आना होगा। स्वामी जी के नेतृत्व में बिहार में किसान आंदोलन हुआ,इतना बड़ा किसान आंदोलन शायद ही दुसरे राज्य में हुआ होगा।
अन्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि ब्रह्मर्षि समाज को स्वामी जी के आदर्शों पर चलने की जरूरत है। हमारे समाज का गौरवपूर्ण इतिहास है, इसे और आगे बढ़ाना है। समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलने की जरूरत है। आपस में भाईचारा रखकर हम आगे बढ़ें। कार्यक्रम के बाद भैयारी भोज का आयोजन हुआ,जिसमें समाज के लोग शामिल हुए।
इस मौके पर ब्रह्मर्षि समाज से जुड़े कई लोगों ने बढ़चढ कर भाग लिया।आयोजन में मुख्य रूप से मुकुल सिंह की बड़ी भागीदारी रही। अन्य लोगों में बिहार BJP के मीडिया सह प्रभारी सुनील सेवक समेत अन्य वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।
