बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
07-Aug-2025 10:07 PM
By First Bihar
PATNA: राजापाकड़ की कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई है। इस बार उन्होंने पटना में दो दारोगा को धमकाया है। कहा है कि बढिया से बुखार झाड़ देंगे..24 घंटे में दिमाग ठिकाने पर ला देंगे। तुमका कांग्रेस पार्टी का स्टीकर नहीं दिखा। दरअसल पटना के दो दारोगा ने वाहन की जांच के लिए उनकी गाड़ी को रोका था। जिसके बाद प्रतिमा कुमारी आगबबूला हो गयी और पुलिस पदाधिकारियों को यह सब कहने लगी।
बिहार पुलिस के दो दारोगा को कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी द्वारा धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रतिमा दास ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से दोनों दारोगा की शिकायत सोशल मीडिया पर किया है।वही वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी इसे संगत का असर बता रहा है। बीजेपी बता रही है कि कांग्रेस पर राजद की संगत का असर पड़ा है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रतिमा कुमारी अपने क्षेत्र से पटना आ रही थीं तभी अगमकुआं के पास गश्ती टीम में शामिल दो दारोगा ने वाहन जांच के लिए उनकी गाड़ी रुकवाई जिसके बाद कांग्रेस विधायक गुस्सा हो गई। प्रतिमा कुमारी ने दोनों दारोगा से कहा कि बढिया से बुखार झाड़ देंगे तुम लोगों का..सारा दिमाग ठीक कर देंगे, समझ गया ना। क्यों बोला झंडा फंडा। कांग्रेस विधायक को रोक रहे हो। जब मेरी गाड़ी आती है तो रोकते हो। सब गाड़ियां जा रही हैं और मुझे रोक दिया।
दारोगा कहता रहा कि सबको रोकते हैं लेकिन विधायक कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थीं। कहा कि गाड़ी पर कांग्रेस का स्टीकर नजर नहीं आया। उन्होंने आगे कहा कि 24 घंटे में दिमाग ठिकाने पर ला देंगे। चुप। तुमको कांग्रेस का लोगो नहीं दिखा। कांग्रेस विधायक की धमकी पर अब राजनीति तेज हो गई है। भाजपा के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि राजद के साथ रहते रहते कांग्रेस का संस्कार बिगड़ गया है। शासन और सत्ता से दूरी के कारण कांग्रेस के लोग बौखला गए हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...