ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / patna-news / BIHAR ELECTION 2025: कुम्हरार से भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता को टक्कर देने के...

BIHAR ELECTION 2025: कुम्हरार से भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने नगर निगम पार्षद को उतारा, जानिये कौन है वो उम्मीदवार?

16-Oct-2025 07:17 PM

By First Bihar

PATNA: महागठबंधन में सीटों को लेकर खींचतान जारी है। कांग्रेस में सबसे ज्यादा मामला फंसा हुआ है। दिल्ली में बैठकों के बाद भी नामांकन से पहले अभी तक  उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की जा सकी है। लेकिन वरिष्ठ नेताओं ने आनन-फानन में कुछ उम्मीदवारों को टिकट बांट दिया है। कांग्रेस ने कई सीटों पर नए चेहरों को इस बार मौका दिया है।


कुम्हरार विधानसभा में कांग्रेस ने बीजेपी उम्मीदवार संजय गुप्ता को टक्कर देने के लिए पटना नगर निगम के पार्षद को चुनाव के मैदान में उतारा है। पटना के लोदीपुर स्थित होटल ताज में इंद्रदीप चंद्रवंशी को सिंबल दिया गया। इस मौके पर शकील अहमद खान, कृष्णा अल्लावरू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे। दरअसल पटना नगर निगम के वार्ड संख्या 48 के पार्षद डॉ. इंद्रदीप चंद्रवंशी को कांग्रेस ने कुम्हरार विधानसभा 183 से उम्मीदवार बनाया है। 


बता दें कि इंद्रदीप चंद्रवंशी लगातार दो बार से वार्ड संख्या 48 के पार्षद हैं। पिछले दिनों उन्होंने बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था। कांग्रेस ने कुम्हरार विधानसभा से सिंबल आज दे दिया। अब कल 17 अक्टूबर को वो नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। इससे पहले वो प्रेमचंद्र रंगशाला से सैदपुर, भिखना पहाड़ी सहित अपने वार्ड के इलाके में भ्रमण करेंगे और क्षेत्र की जनता से जीत का आशीर्वाद लेंगे। 

news image