ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / patna-news / वोट करेगा बिहार..चुनेगा अपनी सरकार, छठ महापर्व पर वोटिंग के लिए जागरूकता अभियान

वोट करेगा बिहार..चुनेगा अपनी सरकार, छठ महापर्व पर वोटिंग के लिए जागरूकता अभियान

छठ महापर्व के तीसरे दिन पटना में गंगा नदी पर निर्वाचन आयोग की ओर से वोटिंग जागरूकता के लिए स्टीमर चलाया गया। "वोट करेगा बिहार, चुनेगा अपनी सरकार" स्लोगन से लोगों को 6 और 11 नवंबर को मतदान करने की अपील की गई।

27-Oct-2025 04:26 PM

By First Bihar

PATNA: लोक आस्था का महापर्व का आज तीसरा दिन है। छठव्रतियों ने आज अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, इसी बीच श्रद्धालुओं को वोटिंग के लिए जागरूक करने के लिए पटना के गंगा नदी में स्टीमर चलाया जा रहा है। 


निर्वाचन आयोग के द्वारा वोट करेगा बिहार, चुनेगा अपनी सरकार का स्लोगन स्टीमर पर लगाया गया है, जो अनवरत छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खिंच रहा है। लोगों से 6 और 11 नवंबर को घर से निकलकर अपने मताधिकर का प्रयोग करने की अपील की गयी है। बता दें कि बिहार में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव होने वाला है और काउंटिंग 14 नवम्बर को होगा। इसकी पूरी तैयारी चुनाव आयोग ने कर ली है। 


ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें इसके लिए लोगों को जागरुक किया जा रहा है। उम्मीद है कि इस बार वोटिंग प्रतिशत ज्यादा होगा क्योंकि कई लोग इस बार छठ पूजा में घर पर आये हैं और उम्मीद जतायी जा रही है कि अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद ही वो यहां से जाएंगे। इन मतदाताओं को वोट देने के लिए निर्वाचन आयोग तरह-तरह का तरीका अपनाकर जागरुक कर रहा है ताकि वो वोट देकर ही कही जाए। गंगा नदी में स्टीमर पर बैनर पोस्टर और स्लोग्न लगाया गया है जो नदी में भ्रमण कर रहा है और लोगों को अपनी ओर आकृष्ठ कर रहा है। 

पटना से प्रेम की रिपोर्ट