ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...

Chaiti Chhath 2025: चैती छठ का पहला अर्घ्य आज, छठ के गीतों से भक्तिमय हुआ बिहार, पटना में घाट पर जाने से पहले पढ़ लें जिला प्रशासन का यह निर्देश

Chaiti Chhath 2025: बिहार में चैती छठ पूजा की धूम है। चार दिवसीय महापर्व चैती छठ का आज तीसरा दिन है। आज शाम को पहला अर्घ्य दिया जाएगा।

03-Apr-2025 09:04 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Chaiti Chhath 2025: बिहार में चैती छठ पूजा की धूम है। चार दिवसीय महापर्व चैती छठ का आज तीसरा दिन है। आज शाम को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। बुधवार को खरना के बाद से छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया है।  आज शाम में छठ व्रती भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे। वहीं कल यानी शुक्रवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 


छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में छठ घाट तैयार हो चुके हैं। जिला प्रशासन की टीम मुस्तैद है। आज दोपहर बाद छठ व्रती घाट के लिए निकल जाएंगे। पटना जिला प्रशासन की ओर से सभी गंगा घाटों पर चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। गंगा घाटों के अलावा पटना के कच्ची तालाब (गर्दनीबाग) और चिड़ियाघर समेत कुल सात जगहों पर तालाब में अर्घ्य देने के लिए इंतजाम किया है। श्रद्धालुओं को घाट एवं तालाब तक पहुंचाने के लिए रास्तों में गाड़ियों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है। घाटों से कुछ दूर पहले ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सभी घाट पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं.


छठ पूजा को लेकर पटना जिला प्रशासन ने कुछ गाइडलाइंस जारी किये हैं। जो इस प्रकार से हैं-


1. भीड़ में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का विशेष ध्यान रखें।

2. सुरक्षा मानकों का अनुपालन करें, स्वयं भी सुरक्षित रहें और अन्य लोगों को भी सुरक्षित रखें।

3. पूजा के लिए घर से निकलते समय अपने बच्चों के पॉकेट में नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखकर अवश्य रखें।

4. पटाखे एवं ज्वलनशील पदार्थ साथ न ले जाएं। धूम्रपान व किसी भी नशे का सेवन न करें। 

5. किसी भी प्रकार का अफवाह न फैलाएं और न ही उस पर ध्यान दें।

6. किसी भी प्रकार की लावारिस वस्तु या संदिग्ध वस्तु अगर आपको दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत डायल- 112 या वहां पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष या नियंत्रण कक्ष को दें।

7. पटना जिला नियंत्रण कक्ष की दूरभाष संख्या  0612-2219810/2219234, डायल- 112 या पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9470001389 पर सूचना दे सकते हैं।