सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें
07-Mar-2025 09:22 AM
By First Bihar
Bihar Politics: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज छठा दिन है। आज छठे दिन सरकार सात अहम विभागों का बजट पेश करेगी। इसमें पथ निर्माण, पंचायती राज, कला-संस्कृति एवं युवा, पर्यटन, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण, कल्याण और खेल विभाग से जुड़े मंत्री सदन में अपने विभाग का बजट पेश किया जाएगा। वहीं, प्रश्नकाल में स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, ऊर्जा और पर्यटन विभाग से जुड़े 130 सवालों पर चर्चा होगी। जिसका संबंधित मंत्री जवाब पेश करेंगे।
वहीं,बजट सत्र की शुरुआत से ही विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। ऐसे में आज भी राजद और माले के विधायक सदन के बाहर प्रदर्शन कर सकते हैं /विपक्ष बेरोजगारी, शिक्षा और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। इसको लेकर बीते कल एक बैठक भी गई है। इसके बाद आज आक्रामक अंदाज देखने को मिल सकता है।
वहीँ, सत्र के पांचवें दिन डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला. उन्होंने लालू-राबड़ी शासनकाल को ‘नाच-गाना और लौंडा डांस’ का दौर बताते हुए कहा कि बिहार के विकास में लालू परिवार का कोई योगदान नहीं रहा। तेजस्वी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “इन्हें क्या पता? ये बउवा हैं, जो लिखा जाता है, बस आकर पढ़ देते हैं।”
इधर, सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि ये (तेजस्वी) बोलते हैं कि 36 साल के हैं. लेकिन मैं चैलेंज करता हूं कि नीतीश कुमार इनसे दोगुना काम कर सकते हैं। जबकि इनसे उम्र में काफी बड़े हैं. बिहार की जनता समझदार है कभी भी रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होने देगी। तेजस्वी जी ने पढ़ाई तो की नहीं। क्रिकेट में भी पानी ही ढोते रह गए. पूरे करियर में सिर्फ 37 रन बनाए।