JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
16-Jul-2025 01:38 PM
By FIRST BIHAR
BPSC TRE-4: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं को बड़ी राहत देते हुए सरकारी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि शिक्षा विभाग तुरंत सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों की गणना करे और TRE-4 परीक्षा जल्द आयोजित की जाए।
मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने स्पष्ट किया कि विभाग की बैठक में फैसला लिया गया है कि TRE-4 परीक्षा चुनाव से पहले करवा ली जाएगी। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने आज एक अहम बैठक बुलाई है और पूरी तैयारी के साथ भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं।
शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि बिहार में डोमिसाइल नीति को पूरी तरह लागू करने के लिए कानूनी राय ली जा रही है ताकि नियोजन में केवल राज्य के निवासियों को ही लाभ मिले। मंत्री ने जानकारी दी कि अब तक नीतीश सरकार के कार्यकाल में करीब 12 लाख लोगों को नौकरी या रोजगार दिया जा चुका है और यह प्रक्रिया लगातार जारी है।
उन्होंने खास तौर पर यह भी कहा कि महिलाओं को 35% आरक्षण का लाभ केवल बिहार निवासी महिलाओं को मिलेगा। इसके लिए सभी आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं और व्यवस्था पूरी तरह से लागू की जाएगी। यह फैसला न सिर्फ युवाओं के लिए उम्मीद जगाने वाला है, बल्कि चुनावी मौसम में विपक्ष के लिए एक बड़ा सियासी संदेश भी है।