सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें
06-Mar-2025 07:22 AM
By KHUSHBOO GUPTA
BPSC Teacher News: बिहार में शिक्षक बहाली प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9 मार्च को 66,000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। मुख्य समारोह पटना के गांधी मैदान में होगा, जहां 10,000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें से 10739 शिक्षकों को पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र देंगे। शेष शिक्षकों को अन्य जिला मुख्यालयों में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की तैयारी के लिए शिक्षा विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
पटना में आयोजित इस कार्यक्रम में पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सारण, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद और नालंदा के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। जबकि शेष 30 जिलों में स्थानीय स्तर पर नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किए जाएंगे। BPSC शिक्षक बहाली के तीसरे चरण (TRE 3.0) के तहत चयनित शिक्षकों की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद वे अपने स्कूलों में योगदान दे सकेंगे।
आपको बता दें कि BPSC ने 19 से 22 जुलाई 2024 के बीच TRE 3.0 परीक्षा आयोजित की थी। लेकिन पेपर लीक के कारण इसे रद्द कर दिया गया। बाद में परीक्षा दोबारा कराई गई, जिसे पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न किया गया। परीक्षा परिणाम नवंबर 2024 में घोषित किया गया था, जिसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हुई।