बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए
16-Dec-2025 07:18 PM
By First Bihar
PATNA: पटना से बड़ी खबर आ रही है, जो बिहार लोक सेवा आयोग से जुड़ी हुई है। BPSC ने 70वीं मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसमें 5401 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। अब सफल हुए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा।
जिसका आयोजन बहुत जल्द किया जाएगा। मेंस का रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपना-अपना रिजल्ट चेक करने में लगे हैं। जो सफल हुए हैं उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है।
बता दें कि कुल 2035 पदों के लिए 25 से 20 अप्रैल 2025 को मुख्य (लिखित) परीक्षा पटना स्थित 32 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जिसमें 20,034 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। मेंस का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। जिसमें 5 हजार 401 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।
अब सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होना पड़ेगा। इंटरव्यू के बाद अंतिम रिजल्ट का प्रकाश किया जाएगा। इंटरव्यू 120 अंकों का होगा। मेंस के 900 और इंटरव्यू के 120 अंकों को मिलाकर कुल 1020 अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in/ पर जाकर मेंस का रिजल्ट देख सकते हैं।