Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
10-Jul-2025 07:31 AM
By First Bihar
BPSC 2025: बिहार लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य विभाग के तहत पटना और भागलपुर के राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 88 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी और 8 अगस्त तक चलेगी। इन पदों के लिए बीएएमएस डिग्री, संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री और अनिवार्य इंटर्नशिप प्रशिक्षण जरूरी है। चयन प्रक्रिया में बीएएमएस के अंक, कार्यानुभव और साक्षात्कार शामिल होंगे। इच्छुक उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती विभिन्न विषयों जैसे संस्कृत संहिता एवं मौलिक सिद्धांत, शरीर रचना, क्रिया शरीर, द्रव्यगुण, रस शास्त्र, रोग निदान, स्वस्थवृत, अगदतंत्र, प्रसूति एवं स्त्री रोग, काय चिकित्सा, शल्य तंत्र, शालाक्य तंत्र, कौमारभृत्य, और पंचकर्म के लिए होगी। उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएएमएस डिग्री, संबंधित स्नातकोत्तर डिग्री और बिहार राज्य आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा परिषद में निबंधन होना चाहिए। साथ ही आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार टीचर कोड भी अनिवार्य है।
आयु सीमा 1 अगस्त 2025 के अनुसार निर्धारित की गई है। न्यूनतम 27 वर्ष और अधिकतम अनारक्षित वर्ग के लिए 45 वर्ष, पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के लिए 48 वर्ष, सभी वर्ग की महिलाओं के लिए 48 वर्ष, अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 50 वर्ष। मेरिट लिस्ट बीएएमएस परीक्षाओं के अंक, पीजी डिग्री (10 अंक), कार्यानुभव (प्रति वर्ष 2 अंक, अधिकतम 10 अंक), साक्षात्कार (6 अंक) और जर्नल प्रकाशन (प्रति प्रकाशन 2 अंक, अधिकतम 4 अंक) के आधार पर बनेगी। साक्षात्कार में कम से कम 2 अंक अनिवार्य हैं।
चयन के लिए उम्मीदवार को न्यूनतम 25 अंक प्राप्त करना जरूरी है। बीपीएससी ने सलाह दी है कि आवेदन से पहले विस्तृत विज्ञापन और अर्हता की जानकारी वेबसाइट पर अच्छी तरह पढ़ लें।