25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
07-Feb-2025 06:57 PM
By First Bihar
Bihar News: वीनस स्टार कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. एवं प्रथमा ब्लड सेंटर के तत्वावधान में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर वीनस पैराडाइस, विजय सिंह यादव पथ पर स्थित उसके प्रांगण में आयोजित किया गया।
इस शिविर का उद्घाटन वीनस स्टार कंस्ट्रक्शन के सीईओ विनय परुथी के द्वारा रिबन कटिंग कर किया गया। वीनस स्टार अपने सामाजिक दायित्व के उद्देश्य को समझते हुए थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिये रक्त दान का आयोजन किया।
ऐसे बच्चे जो इस बीमारी से पीड़ित हैं उनके लिये रक्तदान उनके जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज कुल 112 यूनिट रक्त प्रथमा ब्लड बैंक को मुहैया कराया गया, जो थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों को नया जीवन देने में काम आएगा।
शिविर में वीनस स्टार कंस्ट्रक्शन के सतीश कुमार, सोनाली सिंह, अजय सिंह, पुष्यमित्र, राजीव कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे एवं वीनस पैराडाइज सोसायटी के लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और इस आयोजन को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया।
