BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम
05-Oct-2025 07:18 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय से आज पार्टी के घोषणा पत्र के लिए लोगों से सुझाव लेने हेतु 'पेटियां रथों' को रवाना किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल झंडी दिखाकर इन रथों को रवाना किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसावल ने इस मौके पर कहा कि भाजपा के द्वारा मतदाताओं से सुझाव लेने के लिए सुझाव संग्रह अभियान की आज से शुरुआत की जा रही है।
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण और किसान के कल्याण के लिए धरातल पर बहुत सारे काम किये है। एनडीए की फिर से सरकार बने इसके लिए हम मतदाताओं से घोषणा पत्र के लिए सुझाव चाहते है कि जनता बिहार विकसित बिहार बनाने के लिए वे अपना सुझाव देने का काम करे।
उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र के लिए एक करोड़ लोगों से सुझाव लिया जाएगा। यह रथ सभी विधानसभा क्षेत्रों के शहरों और गाँव में पहुंचेगा और लोगों से सुझाव लेगा। लोगों से इसके लिए सुझाव मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह रथ सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगा। उन्होंने कहा, " यह अभियान 20 अक्टूबर तक चलेगा। इस बार हमारा घोषणा पत्र गरीबों का कल्याण, युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सशक्तिकरण और किसानों का कल्याण होगा।"
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि अब तक एनडीए सरकार जो काम की है उसे और आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर विकसित बिहार वेबसाइट का भी लॉन्चिंग किया गया। इसके जरिये भी लोग अपना सुझाव दे सकते हैं।
इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार,कार्यक्रम संयोजक प्रदेश प्रवक्ता सुरेश रूंगटा,विधानपार्षद देवेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक, प्रो सीता सिन्हा,प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलु ,प्रभात कुमार,सूरज पाण्डे सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।