ब्रेकिंग न्यूज़

बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान

Bihar Weather: आज से तीन दिनों तक बिगड़ा रहेगा बिहार में मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान के साथ गिरेंगे ओले, IMD का अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में मौसम करवट लेने वाला है। आज से अगले तीन दिनों तक आपके जिले में बारिश और ठनके को लेकर क्या चेतावनी है, जानिये।

20-Mar-2025 06:54 AM

By First Bihar

Bihar Weather: बिहार में आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आईएमडी के अनुसार, आज यानी 20 मार्च को राज्य के भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। इसलिए सभी 07 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।


बिहार मौसम सेवा केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 21 और 22 मार्च को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, पटना, भोजपुर, कैमूर (भभुआ), रोहतास, गया, नवादा, नालंदा, समस्तीपुर, सहरसा, पूर्णिया और भागलपुर जिलों के भागों में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश होने की संभावना है। इन सभी जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।


कल, यानी 21 मार्च को राज्य के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, शेखपुरा, लखीसराय, नालंदा, नवादा, पटना, गया, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश होने की संभावना है। विशेषकर औरंगाबाद, गया और नवादा जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवा (30-40) किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।


परसों, यानी 22 मार्च को राज्य के गया, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, लखीसराय और मुंगेर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और तेज हवा (30-40) किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। इसके अलावा शेष सभी जिलों में बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 23 मार्च से धीरे-धीरे इसका असर कम होगा। इस दौरान बिहार का अधिकतम तापमान 30°C से 34°C के बीच जबकि न्यूनतम तापमान 18°C से 24°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है। बारिश अधिक होने से तापमान में कमी आयेगी।


जानकारी के मुताबिक ओडिशा के मध्य भागों से दक्षिण छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण विदर्भ तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक द्रोणी रेखा बनी हुई है। पूर्वोत्तर असम और उसके आसपास ऊपरी हवा में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और अब यह समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैल गया है। वहीं दक्षिण-पूर्व ईरान और उसके आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र के रूप में पश्चिमी विक्षोभ अब अफगानिस्तान में समुद्र तल से 5.8 और 7.6 किमी ऊपर स्थित है। इन सभी मौसमी सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से मौसम का मिजाज बिगड़ रहा है।