बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
07-Oct-2025 07:39 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार में बारिश का दौर थोड़ा थम गया है लेकिन अभी पूरी तरह राहत नहीं मिली है। पटना समेत ज्यादातर इलाकों में धूप जरूर निकली मगर आज मौसम विभाग ने एक बार फिर 23 जिलों के लिए गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी कर दी है। इन जिलों में अगले 48 घंटों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है और तापमान 2-3 डिग्री चढ़ सकता है। उत्तरी बिहार में अभी भी बादल मंडरा रहे हैं, जबकि दक्षिणी हिस्सों में मौसम ज्यादातर सूखा रहा। सीतामढ़ी के सोनबरसा में पिछले 24 घंटों में 73 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई जो सबसे ज्यादा है। पटना का पारा 30 डिग्री पर पहुंचा तो वहीं वाल्मीकि नगर में 33 डिग्री तक गया।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना का कहना है कि चक्रवाती हवाओं का असर अभी बाकी है, जिससे कुछ जगहों पर मेघ गर्जन और छिटपुट बारिश का खतरा बना हुआ है। मधेपुरा के बिहारीगंज में 62.8 मिमी, किशनगंज के तैबपुर में 52.4 मिमी, सुपौल के बीरपुर में 40 मिमी जैसी बारिश हुई। अररिया, सुपौल, खगड़िया, बेगूसराय, पूर्णिया और कटिहार जैसे जिलों में भी अच्छी बौछारें पड़ीं। लोग कहते हैं कि ये बारिश फसलों के लिए फायदेमंद रही, लेकिन बिजली की चेतावनी से सब सतर्क हैं। विभाग ने सलाह दी है कि बाहर निकलते वक्त छाता रखें और बिजली गिरने के समय पेड़-पहाड़ी से दूर रहें।
पिछले कुछ दिनों से मानसून विदाई की ओर अग्रसर है मगर ये आखिरी बौछारें लोगों को परेशान कर रही हैं। पटना में कल सुबह से हल्के बादल थे, लेकिन दोपहर तक धूप खिल गई। तापमान बढ़ने से उमस फिर लौट सकती है। बाकी जिलों में भी यही ट्रेंड है, बारिश पहले के मुकाबले अब कम हो रही है, लेकिन अलर्ट हटा नहीं है। किसान फसलें बचाने में जुटे हैं और शहरों में ट्रैफिक धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।