Bihar Weather Update: बिहार में मौसम ने अचानक करवट बदली है. मंगलवार सुबह घने कोहरे ने पूरे बिहार को अपने आगोश में ले लिया. आज दिन भर ठंड रही है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि सूबे के सात जिलों में कुहासे के साथ-साथ हवा भी बहेगी.
मौसम विज्ञान केंद्र पटना की तरफ से जानकारी दी गई है कि अगले तीन दिनों तक सूबे के सभी जिलों में मध्य़म से लेकर घना कुहरा छाये रहने की संभावना है. वहीं, अगले चौबीस घंटों के दौरान कैमूर, रोहतास, गया नालंदा,नवादा, जहानाबाद और अरवल जिले में मध्यम हवा चलने का अनुमान है. वहीं अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
इस तरह से बुधवार को भी ठंड से राहत की उम्मीद कर रहे बैठे लोगों को निराशा मिली है. मौसम विभाग का कहना है कि बिहार में ठंड अभी बाकी है.पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. इसके बाद तीन दिनों तक कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. बिहार के निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे कभी-कभार निकलने वाले धूप वाले दिनों से बहुत अधिक संतुष्ट न हों. ढंड से बच कर रहे.