मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
29-Mar-2025 07:27 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Weather: बिहार में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तेज धूप, लू के थपेड़े ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तापमान 40°C के पार पहुंच गया है। मार्च के महीने में मई-जून जैसी गर्मी से लोग परेशान हैं। पछुआ हवाओं के चलते झुलसाने वाली गर्मी का अहसास और बढ़ गया है।
सुबह से ही तेज धूप, दोपहर होते ही आंधी की तरह तेज हवा चल रही है। ऐसे में लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। देर शाम तक मौसम में गर्माहट महसूस हो रही है। दिन का तापमान भी अधिकांश जिलों में 40°C के आस पास ही है। आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की हल्की कमी देखी जा सकती है। लेकिन तेज हवाओं और धूप का असर जारी रहेगा। मौसम में गर्माहट बनी रहेगी।
पूर्वानुमान के अनुसार, आज यानी 29 मार्च को बिहार का मौसम गर्म बना रहेगा। राज्य का अधिकतम तापमान 38-40°C (सामान्य से ऊपर) रहने के कारण कैमूर, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, गया, पटना, वैशाली, सीवान, सारण, नालंदा, नवादा, अरवल, जहानाबाद, शेखपुरा, बांका और जमुई जिलों के भागों में भीषण गर्मी रहने की संभावना है। इन जिलों में पछुआ हवा चलेगी। इस वजह से लू वाली भी फीलिंग आयेगी।
आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ निचले से ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों में एक ट्रफ के रूप में स्थित है। एक ट्रफ बिहार से पूर्वोतर असम तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तक फैली हुई है। पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी की ऊंचाई के बीच स्थित चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव कम हो गया है। इन तमाम मौसमी सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से दक्षिणी भाग में हवा की दिशा पश्चिमी रहेगी। इससे लू वाली फीलिंग आएगी।