जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
07-Nov-2025 08:55 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार में नवंबर की शुरुआत ठंडक भरी सुबह और शाम से हो रही है। पश्चिमी हवाओं का असर जारी रहने से राज्य के 13 जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी दिन मोतिहारी सबसे गर्म रहा जहां पारा 34.5 डिग्री तक पहुंचा।
सुबह के समय पटना और आसपास हल्का कोहरा छाया रहा। तराई वाले इलाकों में कोहरा मध्यम स्तर का था। सबसे कम दृश्यता पूर्णिया में एक हजार मीटर दर्ज हुई। दिन चढ़ते ही धूप निकलने से मौसम सामान्य हो गया। लोगों को सुबह और शाम हल्के ठंड का एहसास हुआ। साथ ही कई जगहों पर लोग हल्के गर्म कपड़े पहने नजर आए।
मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया है कि अगले तीन से चार दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री के बीच रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री के आसपास बना रहेगा। सुबह और शाम ठंडक बनी रहेगी जबकि दिन में तेज धूप से गर्मी महसूस हो सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
गुरुवार को राज्य के प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो पटना में अधिकतम 31.1 और न्यूनतम 20.8 डिग्री। गया में अधिकतम 30.0 और न्यूनतम 18.0 डिग्री। भागलपुर का अधिकतम 30.6 तथा न्यूनतम 21.0 डिग्री रहा। मुजफ्फरपुर में अधिकतम 30.0 और न्यूनतम 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम साफ रहने से किसानों को राहत मिली है।
कुल मिलाकर बिहार में सर्दी की दस्तक हो चुकी है। लोग सुबह शाम सावधानी बरतें और हल्के गर्म कपड़े हमेशा पास में रखें। मौसम विभाग ने कोहरे के कारण वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में ठंड और भी बढ़ने की संभावना है।