पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड
23-Jun-2025 07:20 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, जिससे मौसम में काफी ठंडक आ गई है और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है। अगले कुछ दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश वाले इलाकों में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। पिछले 24 घंटों में शिवहर में 132.4 मिमी, अररिया में 78 मिमी और नालंदा में भी भारी बारिश दर्ज की गई है। कई अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 48 घंटों के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में वज्रपात का भी खतरा है और लोगों को बारिश के दौरान घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। पिछले 24 घंटों में बेगूसराय में दो, सुपौल और किशनगंज में एक-एक व्यक्ति की वज्रपात से मौत हो चुकी है, जिसके बाद मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी जारी की है।
गोपालगंज, सारण, सुपौल, सिवान, सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, और कटिहार में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने बताया कि हिमालय की तराई में मानसून की लाइन के दक्षिण की ओर खिसकने के कारण उत्तरी बिहार में अगले 2-3 दिनों तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। यह बारिश नदियों के जलस्तर को भी बढ़ा सकती है, जिसके लिए स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है।