25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
01-Feb-2025 09:43 PM
By First Bihar
Bihar Weather: मौसम विभाग ने फरवरी के पहले हफ्ते में बिहार में बारिश की संभावना जतायी है। इस दौरान फरवरी में मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग की माने तो 1 और 3 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। 01 फरवरी को सक्रिय होने वाला विक्षोभ कमजोर है लेकिन 3 फरवरी से सक्रिय होने वाले विक्षोभ के शक्तिशाली होने की संभावना है।
जिससे बिहार का मौसम प्रभावित हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। जिसे लेकर मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट करने को कहा है। 3 फरवरी को सरस्वती पूजा है इस दिन पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
इस दौरान सर्द पछुआ हवा चलगी जिसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड में वृद्धि होगी। हालांकि इस दौरान शीत लहर जैसे हालात उत्पन्न नहीं होंगे। वही 6 फरवरी को पश्विमी विक्षोभ समाप्त होने के बाद मौसम में बदलाव की भी संभावना जतायी जा रही है। बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज, अररिया,पूर्णिया और कटिहार जिलों में 3 फरवरी तक घना कुहासा रहेगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।