BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल
08-Oct-2025 07:48 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार का मौसम अब धीरे-धीरे करवट ले रहा है और लोगों को गर्मी से धीरे-धीरे राहत मिलनी शुरू हो गई है। साथ ही अब सुबह-शाम हल्की सिहरन महसूस होने लगी है। इधर अब मानसून भी विदा होने की कगार पर है, ऐसे में आज 26 जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। विभाग ने बिजली गिरने का खतरा बताते हुए सलाह दी है कि खेतों या खुले मैदानों में न जाएं। उत्तरी जिलों में थंडरस्टॉर्म एक्टिव रह सकता है, लेकिन इन जिलों बारिश की संभावना कम ही लग रही है।
पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं बारिश नहीं हुई, लेकिन नेपाल की बारिश का असर राज्य में दिख रहा है। कोसी और सरिसवा जैसी नदियां उफान पर हैं, जिससे सुपौल के छह प्रखंडों में 5 हजार घर डूब गए हैं। मधुबनी में एक लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं और रक्सौल, रामगढ़वा, सुगौली, सेमरा, मोतिहारी तक पानी फैल रहा है। किसानों को फसलों का नुकसान झेलना पड़ सकता है। विभाग का कहना है कि स्थानीय मौसमी कारक अभी सक्रिय हैं, लेकिन जल्द ही सब शांत हो जाएगा।
पटना में आज बादल छाए रहेंगे और हल्की फुहारें भी गिर सकती हैं। मंगलवार को यहां पारा 31.98 डिग्री तक पहुंचा था, लेकिन अब तापमान में थोड़ी और गिरावट आने की उम्मीद है। गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलेगी, हालांकि उमस अभी बाकी है। अगले दो-तीन दिनों तक हल्की बारिश के चांस बने रह सकते हैं।