ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / bihar / patna-news / Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में आज भीषण बारिश, IMD ने जारी...

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में आज भीषण बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट..

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, औरंगाबाद-गयाजी में येलो अलर्ट जारी.. मौसम विभाग ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील..

12-Sep-2025 09:16 AM

By First Bihar

Bihar Weather: बिहार में 16 सितंबर तक मॉनसून का दौर पूरी तरह सक्रिय रहने वाला है और ऐसे में मौसम विभाग ने शुक्रवार को कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। किशनगंज और सीतामढ़ी में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है, जबकि पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, अररिया और शिवहर में भी भारी बारिश के आसार हैं। इन जिलों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने औरंगाबाद और गयाजी के लिए शुक्रवार सुबह 6:59 से 9:59 बजे तक येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।


बिहार के अन्य हिस्सों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। गोपालगंज, सीवान, सारण, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सुपौल में भी अच्छी खासी बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, पटना, भोजपुर, जहानाबाद, नालंदा, खगड़िया और भागलपुर में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और वज्रपात के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास न रहने की हिदायत दी गई है।


गुरुवार को बिहार में बारिश ने कई जिलों को भिगोया है। सबसे ज्यादा बारिश पूर्वी चंपारण के चनपटिया में 156.8 मिलीमीटर दर्ज की गई। गोपालगंज में 104.2 मिलीमीटर, शिवहर में 82.2 मिलीमीटर और पश्चिम चंपारण में 80 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा सुपौल में 57 मिलीमीटर, सीवान में 54.6, अररिया में 54.5, सारण में 54.2, दरभंगा में 53.5, मुजफ्फरपुर में 52.8, समस्तीपुर में 52 और बेगूसराय में 49.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। पटना, औरंगाबाद, रोहतास, गयाजी, जमुई, बांका, भागलपुर, मधेपुरा, नालंदा और लखीसराय में भी बारिश हुई, जिससे तापमान में कमी आई है।


तापमान की बात करें तो गुरुवार को बिहार में औसत तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। पटना में 3.6 डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि किशनगंज में सबसे ज्यादा 33.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण मॉनसून सक्रिय है और यह 16 सितंबर तक बारिश लाएगा। हालांकि, 17 सितंबर से मॉनसून की तीव्रता कम होने लगेगी, जिससे बारिश का दौर धीमा पड़ सकता है।