श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में
04-Feb-2026 07:09 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मधुबनी, बगहा, बेतिया, गोपालगंज समेत 10 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी घटकर करीब 100 मीटर रह गई है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को दिन में भी गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने आज दरभंगा, मुजफ्फरपुर, कटिहार सहित 25 जिलों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में विजिबिलिटी 100 मीटर के आसपास रहने की संभावना है। सुबह और देर रात घनी धुंध छाई रहेगी, वहीं ठंड का असर भी ज्यादा महसूस किया जा सकता है।
बीते 24 घंटों में राज्य के 3 जिलों में घना कोहरा दर्ज किया गया, जहां विजिबिलिटी लगभग 100 मीटर रही। वहीं, भागलपुर 8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। पिछले दो दिनों से बिहार के कई जिलों में लगातार घना कोहरा देखने को मिल रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इसका मुख्य कारण उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर प्रभाव और वातावरण में बढ़ी नमी है। रात के समय हवा की रफ्तार कम होने से नमी जमीन के पास ही जमा हो जा रही है। साथ ही न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट न होने के कारण कोहरे की स्थिति और मजबूत बनी हुई है। साफ आसमान और शांत मौसम के चलते सुबह के समय कोहरा देर तक छाया रह रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल किसी बड़े मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने के संकेत नहीं हैं, इसलिए अगले 24 घंटे में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना कम है। सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी, जबकि दिन में धूप निकलने से तापमान सामान्य रह सकता है। हालांकि, हवा की गति बढ़ने या बादल छाने की स्थिति में कोहरे की तीव्रता कम हो सकती है।
राजधानी पटना में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दोपहर में मौसम सुहावना बना रहेगा। मौसम विभाग ने फिलहाल पटना के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। यलो अलर्ट वाले जिलों को छोड़कर राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं हल्का कोहरा जरूर देखने को मिल सकता है, लेकिन उसका असर ज्यादा नहीं होगा।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...