BIHAR NEWS : क्या सच में नाराज हैं निशांत ? CM आवास पहुंचे ललन सिंह, नई सरकार में नीतीश कुमार के बेटे को मिल रही यह जिम्मेदारी बिहार में होली के बाद खूनी खेल: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह
13-Jan-2026 07:10 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Weather Today: बिहार के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम में कनकनी और पछुआ हवा से लोगों की परेशानी बढ़ गई है हालांकि दोपहर में तेज धूप के कारण राहत जरूर महसूस हो रही है। अगले चार दिनों तक मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
दरअसल, बिहार में सुबह और शाम के समय लोगों को कनकनी का एहसास होगा, जबकि दिन में धूप निकलने से ठंड से आंशिक राहत मिलेगी। सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 5.6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
राज्य का अधिकतम तापमान 20.6 से 27.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 4.6 से 11.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
सोमवार सुबह राज्य के अधिकांश शहरों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। वहीं पूर्णिया और सुपौल में बहुत घना कोहरा देखने को मिला, जिससे सुपौल में दृश्यता घटकर मात्र 10 मीटर रह गई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 27 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में और सबसे कम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस समस्तीपुर के पूसा में रिकॉर्ड किया गया।
पटना में मंगलवार सुबह हल्के स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन में धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिलेगी। न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रहने के कारण सुबह और शाम लोगों को ठंड का एहसास बना रहेगा।