Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ?
12-Jul-2025 10:20 PM
By FIRST BIHAR
Voter List Revision Bihar: बिहार में चल रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत अब तक अबतक 6.32 करोड़ से अधिक गणना फॉर्म जमा किए जा चुके हैं। चुनाव आयोग द्वारा शनिवार शाम 6 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 7.90 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में से 80.11% लोगों ने अपने फॉर्म भरकर बीएलओ को सौंप दिए हैं।
हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रक्रिया में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, वहीं शहरी क्षेत्रों में भागीदारी अपेक्षाकृत कम बनी हुई है। इस स्थिति को देखते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने शहरी मतदाताओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।
आयोग ने बताया कि राज्य के 38 जिलों में कुल 77,895 बीएलओ इस कार्य में लगे हुए हैं, जिनकी सहायता के लिए 20 हजार से अधिक अतिरिक्त बीएलओ की भी तैनाती की गई है। आयोग का लक्ष्य है कि 25 जुलाई की निर्धारित समय सीमा से पहले ही मतदाता पुनरीक्षण का कार्य पूरा कर लिया जाए।
वर्तमान स्थिति के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में फॉर्म जमा करने की प्रतिशत दर कुछ इस प्रकार है। पटना के दीघा में 64%, कुम्हरार में 67%, बांकीपुर में 72%, पटना साहिब में 74%, दानापुर में 73%, गया टाउन में 69%, भागलपुर शहर में 71%, मुजफ्फरपुर शहर में 70% फॉर्म जमा हो चुके हैं। आयोग का कहना है कि जल्द ही शेष मतदाताओं तक गणना फॉर्म पहुंचाने का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा।