चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....
28-Feb-2025 10:43 AM
By Viveka Nand
Bihar vidhansabha: आज से बिहार में बजट सत्र की शुरूआत हो गई है. बिहार विधानसभा की कार्यवाही की शुरूआत राष्ट्रगान से हुई. सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत पक्ष-विपक्ष के अलावे अधिकांश सदस्य मौजूद हैं.सदन की शुरूआत होते ही जोरदार हंगामा हुआ. सदन की कार्यवाही में भी हथकड़ी लगाए वामपंथी विधायक नारेबाजी करने लगे. इसके बाद स्पीकर नंदकिशोर यादव ने जमकर फटकार लगाई. इसके बाद लेफ्ट के विधायक अपनी सीट पर बैठ गए. सदन में अध्यक्षीय भाषण देने के बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर, सभी को सेंट्रल हॉल में चलने को कहा, जहां राज्यपाल का अभिभाषण होना है. जिसमें विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य मौजूद रहेंगे. इसके बाद सरकार सदन में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी.
यह सत्र 28 फरवरी से 27 मार्च तक चलेगा, जिसमें 20 बैठकें होंगी. 3 मार्च को वित्त मंत्री सह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सदन में बिहार बजट 2025-26 पेश करेंगे. एक और दो मार्च को बैठक नहीं होगी। तीन मार्च को सदन में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया जाएगा। साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद और वाद-विवाद प्रस्तावित है।
4 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद एवं सरकार का उत्तर होगा. 5 मार्च को बजट पर सामान्य विमर्श, 6 मार्च को बजट पर सामान्य विमर्श और सरकार का उत्तर व तृतीय अनुपूरक बजट का उपस्थापन, 7 मार्च को बजट की अनुदान मांगों पर वाद-विवाद तथा मतदान,10 मार्च - तृतीय अनुपूरक पर वाद-विवाद व सरकार का उत्तर, विनियोग विधेयक, 11-13 मार्च - वर्ष 2025-26 के आय-व्ययक के अनुदान मांगों पर वाद-विवाद तथा मतदान होगा.
14-16 मार्च- होली की वजह से बैठक नहीं होंगी. 17-21 मार्च को वर्ष 2025-26 के आय-व्ययक के अनुदान मांगों पर वाद-विवाद तथा मतदान होगा. 24 मार्च को विनियोग विधेयक पर वाद-विवाद तथा सरकार का उत्तर होगा. 25 मार्च - राजकीय विधेयक व अन्य राजकीय कार्य होंगे. 26 मार्च को गैर सरकारी सदस्यों के कार्य, 27 मार्च को राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य और 28 मार्च को गैर सरकारी सदस्यों के कार्य (गैर सरकारी संकल्प) होंगे.