ब्रेकिंग न्यूज़

सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें

Home / bihar / patna-news / Bihar Vidhansabh: गुस्सा गए माननीय..स्पीकर ने देख लिया, फिर कहा- ये माननीय मंत्री...

Bihar Vidhansabh: गुस्सा गए माननीय..स्पीकर ने देख लिया, फिर कहा- ये माननीय मंत्री जी..अरे इधर देखिए न, उधऱ कहां देख रहे हैं...

Bihar Vidhansabh: प्रश्नकर्ता विधायक सवाल का जवाब पढ़कर नहीं आये हैं. इसका जब खुलासा हुआ तो गृह विभाग के प्रभारी मंत्री नाराज हो गए. मंत्री ने सवाल कर दिया कि जब विधायक जवाब पढ़कर नहीं आते हैं तो ऑनलाइन व्यवस्था क्यों है...

03-Mar-2025 11:47 AM

By Viveka Nand

Bihar Vidhansabh: बिहार विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान गृह विभाग के प्रभारी मंत्री सवालों का जवाब देते-देत थक गए. अधिकांश प्रश्नकर्ता विधायकों ने कहा कि हम जवाब पढ़कर नहीं आये हैं. विधायक वीरेन्द्र सिंह का सवाल आया, उन्होंने कहा कि वे जवाब नहीं पढ़े हैं. थाना से 12 किमी दूरी पर टरमा बाजार है. क्या वहां पर थाना बनाने की कृपा करेंगे. इसी बीच सीट पर बैठे कुछ विधायकों ने तंज कस दिया,कहा कि इनके विभाग से गलत जवाब आ रहा है. इसके बाद गृह विभाग के प्रभारी मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव खड़े हुए, और गुस्से में हो गए. स्पीकर नंदकिशोर य़ादव स्थिति को भांप गए. उन्होंने कहा कि ये मंत्री जी..आप इधर देखिए, सीट पर बैठे लोगों की बात मत सुनिए. मंत्री ने कहा कि सही उत्तर आयेगा तो बहुत लोग परेशान होंगे. 

आज सोमवार को प्रश्नकर्ता विधायक सवाल का जवाब पढ़कर नहीं आये हैं. इसका जब खुलासा हुआ तो गृह विभाग के प्रभारी मंत्री नाराज हो गए. मंत्री ने सवाल कर दिया कि जब विधायक जवाब पढ़कर नहीं आते हैं तो ऑनलाइन व्यवस्था क्यों है, इसका क्या फायदा ? अगर समय से जवाब को ऑनलाइन अपलोड नहीं किया जा रहा तो विधानसभा सचिवालय की लापरवाही है. इस पर स्पीकर ने कहा कि आज सोमवार है. आज भर छूट है. आप फिर से जवाब दे दीजिए. वैसे ललित यादव तो आपके खास हैं.  

मंत्री विजेन्द्र यादव हुए नाराज

बिहार विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान गृह विभाग का सवाल-जवाब चल रहा था. कई विधायक ऑनलाइन जवाब नहीं पढ़े थे. जब ललित यादव का सवाल आया तो प्रभारी मंत्री बिजेन्द्र यादव ने कहा कि ऑनलाइन जवाब दिया हुआ है, पूरक पूछेंगे. इस पर ललित यादव ने कहा कि जवाब दे दीजिए. तब गृह विभाग के प्रभारी मंत्री बिजेन्द्र यादव ने स्पीकर से कहा कि महोदय ऑनलाइ क्यों हो रहा है?  तकनीक का प्रयोग आपने इसीलिए शुरू किया है न की पूरक पूछने में सहूलियत हो. तब  स्पीकर ने कहा कि आज सोमवार है,आज भर छूट है. कल से ऐसा नहीं होगा. मंत्री ने कहा कि अगर ऑनलाईन जवाब नहीं गया है तो इसके लिए विधानसभा दोषी है.

ललित यादव आपके खास हैं....

स्पीकर नंदकिशोर यादव भी कहां चुप रहने वाले थे. उन्होंने कहा कि ललित यादव आपके खास हैं. आप इनके सवाल का जवाब दे दीजिए। इसके बाद बिजेन्द्र यादव ने जवाब पढ़ा और पूरक सवालों का भी जवाब दिया. हालांकि प्रश्नकर्ता विधायक ललित यादव मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए।