Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज
15-Jan-2026 03:52 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार विधान मंडल के बजट सत्र की शुरुआत 2 फरवरी से होगी, जो 27 फरवरी 2026 तक चलेगी. इस दौरान कुल 19 बैठक होगी. पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा, इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण का प्रस्तुत किए जाएंगे. इसके बाद शोकप्रकाश के बाद विधानसभा के पहले दिन की कार्रवाही समाप्त हो जाएगी .
विधानमंडल का बजट सत्र
बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दूसरे दिन 3 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आय-व्ययक का उपस्थापन किया जाएगा. इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर वाद-विवाद होगा. 4 तारीख को शब-ए-बारात की छुट्टी रहेगी. 5 फरवरी को राज्यपाल की अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर वाद-विवाद एवं सरकार का उत्तर होगा . 6 फरवरी को 2026- 27 के आय-व्ययक पर सामान्य विमर्श होगा, वहीं 7 और 8 फरवरी को विधानसभा की बैठक नहीं होगी .
इस बार बजट सत्र में 19 बैठक होगी...
9 फरवरी को आय-व्यय पर सामान्य वाद-विवाद एवं सरकार का उत्तर होगा. इसके साथ ही तृतीय अनुपूरक व्यय विवरणी का उपस्थापन किया जाएगा. 10 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 की आय व्यय के अनुदानों की मांग पर वाद- विवाद एवं मतदान होगा. 11 फरवरी को इसी मुद्दे पर वाद-विवाद और सरकार का उत्तर होगा, इसके बाद विनियोग विधेयक पर चर्चा होगी. 12 और 13 फरवरी को आय-व्ययक के अनुदानों की मांग पर वाद-विवाद तथा मतदान होगा. 14- 15 फरवरी को विधानसभा की बैठक नहीं होगी. 16,17, 18, 19 और 20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्ययक के अनुदानों की मांग पर वाद-विवाद तथा मतदान होगा. 21 और 22 फरवरी को बैठक नहीं होगी.
27 फरवरी का समाप्त हो रहा विधानसभा का बजट सत्र
23 फरवरी को विनियोग विधेयक पर वाद- विवाद तथा सरकार का उत्तर होगा. 24 फरवरी को राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य किए जाएंगे. 25 फरवरी को गैर सरकारी सदस्यों के कार्य (गैर सरकारी संकल्प) लिए जाएंगे . 26 फरवरी को राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य होंगे. बजट सत्र के अंतिम दिन 27 फरवरी को भी गैर सरकारी संकल्प लिए जाएंगे.