बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
12-Aug-2025 07:07 AM
By First Bihar
Bihar TRE-4: बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति के चौथे चरण TRE-4 का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. TRE-4 के तहत करीब 50 हजार शिक्षकों की नियुक्ति के लिए समयसीमा तय कर ली गयी है. राज्य सरकार ने इस बंपर बहाली को तत्काल पूरा करने के लिए रास्ता साफ कर दिया है.
इसी महीने BPSC को भेजी जायेगी अधियाचना
दरअसल शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया तब शुरू होगी जब बिहार सरकार का शिक्षा विभाग बिहार लोक सेवा आयोग को शिक्षकों की नियुक्ति की अधियाचना भेजेगा. शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों में चौथे चरण (टीआरई-फोर) की शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी अधियाचना इस माह के अंत तक बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को भेजने का फैसला लिया है.
शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर शिक्षा विभाग ने सोमवार से रोस्टर क्लियरेंस की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी. रोस्टर क्लियरेंस के बाद ही टीआरई-फाइव में बचे पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शिक्षक पद की00 रिक्तियों के मामले में रोस्टर क्लियरेंस अगले सप्ताह तक पूरा कराने का निर्देश दिया गया है.
जैसे ही रोस्टर क्लियरेंस का काम खत्म होगा उसके तुरंत बाद बीपीएससी को शिक्षक नियुक्ति के लिए अधियाचना भेज दी जाएगी. शिक्षा विभाग के मुताबिक चौथे चरण की अध्यापकों की नियुक्ति की तैयारी में तेजी इसलिए भी आई है कि रिक्त पदों का आकलन का काम पूरा हो चुका है. अब ,सिर्फ रोस्टर क्लियरेंस की प्रक्रिया बची हुई है.
सभी जिलों को भेजा गया निर्देश
शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को निर्देश भेजा है कि वे एक सप्ताह में रोस्टर क्लियरेंस का काम पूरा कर लें. शिक्षा विभाग मान रहा है कि रोस्टर क्लियरेंस के साथ रिक्तियों को भेजने में जिलों को एक सप्ताह का समय लगेगा. जैसे ही जिलों से रोस्टर क्लियरेंस के साथ रिक्तियां आयेंगी वैसे ही चौथे चरण की शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अधियाचना भेज दी जाएगी.
सितंबर के पहले सप्ताह में शुरू होगी बहाली
शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक बीपीएससी को ये संदेश दिया जा चुका है कि वह अधियाचना प्राप्त होते ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दे. राज्य सरकार चाह रही है कि सितंबर के पहले सप्ताह में शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो जाये. बिहार मे विधानसभा चुनाव से पहले चौथे चरण में शिक्षकों की नियुक्ति का काम पूरा कर लिया जाये.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...