Bihar News: परिवहन विभाग ने दो जिलों में डीटीओ का चार्ज दिया है. इनमें एक बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं, तो दूसरे परिवहन सेवा के. सबसे खास बात यह कि एक मोटरयान निरीक्षक को बिना ट्रेनिंग पूर्ण किए ही काम अलॉट कर दिया गया है. परिवहन विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि उक्त एमवीआई भविष्य में अपनी ट्रेनिंग पूर्ण कर लेंगे.
कुमार विवेक बने मुजफ्फरपुर के डीटीओ
खगड़िया के जिला परिवहन पदाधिकारी विजयंत बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं . इन्हें अगले आदेश तक भागलपुर जिला परिवहन पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं हाल ही में बिहार परिवहन सेवा के अपर जिला परिवहन पदाधिकारी कुमार विवेक जिन्हें प्रमोट कर जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है,इन्हें मुजफ्फरपुर जिला परिवहन पदाधिकारी का पूर्ण प्रभार दिया गया है.
कार्य हित में बिना प्रशिक्षण पूर्ण कराए ही दिया गया काम
सबसे महत्वपूर्ण यह की परिवहन विभाग विभाग ने बिना ट्रेनिंग पूर्ण किए ही मोटर यान निरीक्षक पप्पू कुमार को कार्य आवंटित कर दिया है. परिवहन विभाग के आदेश में कहा गया है कि पप्पू कुमार को 30 जनवरी 2023 को मोटर यान निरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया था. इनका योगदान 19 सितंबर 2025 के प्रभाव से स्वीकृत किया गया. इसके बाद भोजपुर में पद स्थापित किया गया . कार्य हित में पप्पू कुमार को मोटर यान निरीक्षक-3 भोजपुर का कार्य आवंटित किया जाता है. परिवहन विभाग ने अपने आदेश में आगे कहा कि यह निर्देश दिया जाता है कि भविष्य में विभाग द्वारा निर्धारित शेष प्रशिक्षण को पूरा कर लेंगे.