Bihar Politics : इस्तीफे से पहले बड़ा दांव! दिल्ली में इस दिन नीतीश कुमार की हाई लेवल मीटिंग, क्या इस बैठक में तय होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री ? BIHAR NEWS : ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में 12 साल के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने कहा- ये हादसा नहीं हत्या BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज
13-Feb-2026 09:49 AM
By First Bihar
Bihar train cancelled : अगर आप नियमित रूप से ट्रेन से यात्रा करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बिहार में रेलवे द्वारा बेतिया-कुमारबाग रेल लाइन के दोहरीकरण और नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य को लेकर कई ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया गया है। यह कार्य 18 फरवरी तक चलेगा, जबकि 17 फरवरी को दोहरीकरण का सीआरएस निरीक्षण भी प्रस्तावित है। इस काम के कारण रेलवे ने विशेष ट्रैफिक ब्लॉक लिया है, जिससे कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है और कुछ ट्रेनों के रूट व समय में बदलाव किया गया है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस अवधि में बेतिया और कुमारबाग स्टेशन को अस्थायी रूप से नॉन-क्रॉसिंग स्टेशन घोषित किया गया है। इसके चलते करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट या डायवर्ट कर चलाया जा रहा है।
प्रभावित ट्रेनों में गोरखपुर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस, रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस, बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस और मुजफ्फरपुर-प्रयागराज बापूधाम एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों को नरकटियागंज-सिकटा-सुगौली रूट से चलाया जाएगा। इसके अलावा नरकटियागंज-सीतामढ़ी-दानापुर मेमू ट्रेन के रूट में भी बदलाव किया गया है।
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 14 फरवरी से 17 फरवरी के बीच नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर, मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज, रक्सौल-बेतिया-नरकटियागंज और मुजफ्फरपुर-रक्सौल समेत कई मेमू और डेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है। इससे दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज मेमू ट्रेन को सुगौली तक ही चलाया जाएगा, जबकि चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस नरकटियागंज स्टेशन से ही शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी।
इसके अलावा ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों के संचालन समय में भी देरी होगी। बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस लगभग 150 मिनट और मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस करीब 60 मिनट की देरी से चलेगी। इस अवधि में मालगाड़ियों के परिचालन पर भी असर पड़ेगा, जिससे रेल यातायात आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा।
रेलवे द्वारा जारी नई समय सारिणी के अनुसार शुक्रवार और मंगलवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक ब्लॉक रहेगा। शनिवार और रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। वहीं सोमवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक और शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक लागू रहेगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति और समय सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। अचानक रद्द या बदले रूट के कारण यात्रियों को असुविधा हो सकती है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दोहरीकरण का कार्य पूरा होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों का संचालन और अधिक सुगम और तेज हो जाएगा, जिससे यात्रियों को भविष्य में बेहतर सुविधा मिलेगी।