ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि

Home / bihar / patna-news / Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने अपने इस आदेश को किया स्थगित, 'शिक्षकों'...

Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने अपने इस आदेश को किया स्थगित, 'शिक्षकों' को लेकर जारी हुआ था पत्र..आज 'सचिव' ने निकाला नया आदेश

बिहार शिक्षा विभाग ने 28 जुलाई को जारी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति संबंधी आदेश को स्थगित कर दिया है। ई-शिक्षाकोष पोर्टल के जरिए प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है।

29-Jul-2025 07:46 PM

By Viveka Nand

Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने अपने आदेश को वापस ले लिया है. इस संबंध में विभाग के सचिव दिनेश कुमार ने 29 जुलाई को सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखा है. शिक्षा विभाग ने 28 जुलाई के अपने आदेश को वापस ले लिया है.

शिक्षा विभाग ने स्थगित किया आदेश 

सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को लिखे पत्र में शिक्षा विभाग के सचिव दिनेश कुमार ने कहा है कि 28 तारीख को ई-शिक्षा कोष के माध्यम से शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति को लेकर आदेश दिया गया था. उस पत्र के आलोक में आगे की कार्रवाई स्थगित की जाती है. 

28 जुलाई के आदेश में क्या था...

शिक्षा विभाग ने अपने पत्र में स्पष्ट किया था कि किसी भी तरह की प्रतिनियुक्ति एक अगस्त से केवल ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से होने वाली प्रतिनियुक्ति अधिकतम 180 दिनों के लिए मान्य होगी। निर्देश में कहा गया था कि विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के नामांकन के अनुरूप शिक्षकों का पदस्थापन नहीं होने की स्थिति में आवश्यकतानुसार शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति तार्किक एवं पारदर्शी तरीके से की जा सकती है। इसमें इस बात का ध्यान रखना आवश्यक होगा कि जिस विद्यालय से शिक्षक की प्रतिनियुक्ति की जा रही हो, उसका शैक्षणिक कार्य प्रभावित नहीं हो।

जिला स्तर पर प्रतिनियुक्ति की कार्रवाई प्रारंभ के पूर्व इसकी समीक्षा भी होगी कि किन-किन स्कूलों में आवश्यकता से अधिक शिक्षक पदस्थापित हैं। उसके बाद यथासंभव इन्हीं विद्यालयों से शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति संबंधित प्रखंड के अन्य स्कूलों में की जाएगी।