चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....
24-Feb-2025 07:50 PM
By Viveka Nand
Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. विभाग ने सभी सरकारी मध्य विद्यालय से एक शिक्षक को चिन्हित कर रिपोर्ट देने को कहा है. इस संबंध में राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और डीपीओ (समग्र शिक्षा) को पत्र भेजा है.
अब कंप्यूटर सीखेंगे मध्य विद्यालय के बच्चे
शिक्षा विभाग के पत्र में कहा गया है कि सूबे के सभी मध्य विद्यालयों में कंप्यूटर की पढ़ाई की जानी है. इसके लिए एक-एक कंप्यूटर शिक्षक को नामित कर उनकी सूची भेजें. आगामी शैक्षणिक वर्ष से वर्ग 6-8 तक कंप्यूटर की शिक्षा दी जानी है. इसके लिए कंप्यूटर के जानकार शिक्षक का होना जरूरी है. उन सभी विद्यालयों में जहां कक्षा 6 से 8 तक की पढ़ाई होती है वहां एक शिक्षक को कंप्यूटर शिक्षक के रूप में नामित करना है.
मध्य विद्यालय के शिक्षकों को मिलेगा कंप्यूटर का प्रशिक्षण
सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कंप्यूटर में दक्ष, रूचि रखने वाले शिक्षकों को प्राथमिकता देते हुए कंप्यूटर शिक्षक के रूप में प्रशिक्षण दिया जाना है. ऐसे में डीईओ-डीपीओ कक्षा 6-8 तक की पढ़ाई वाले विद्यालयों में एक शिक्षक को नामित कर रिपोर्ट भेजें.