बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
11-Feb-2025 11:38 AM
By First Bihar
BIHAR TEACHER NEWS : बिहार के शिक्षा विभाग के अंदर हर दिन कोई न कोई ऐसी खबरें निकल कर सामने आती ही रहती है जो सुर्ख़ियों में बनी रहती है। ऐसे में अब एक ताजा मामला बिहार के सासाराम जिले से निकलकर सामने आया है। जहां एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर उस स्कूल के ही शिक्षक ने केस दर्ज करवाया है। इस मामले में प्राधानाध्यापक पर आरोप लगाया गया है कि वो हाजिरी बनाने से रोकते हैं और शिक्षक को गाली देकर उनके साथ मारपीट करते हैं। यह पूरा मामला कच्छवां थाना क्षेत्र के मंगराव स्थित राधा कृष्ण विद्यालय का है।
जानकारी के मुताबिक, मंगराव स्थित राधा कृष्ण विद्यालय में तैनात शिक्षक देवरंजन सिंह ने स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर पर केस दर्ज किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जब वो स्कूल पहुंचते हैं तो स्कूल के प्रभारी एचएम अमजद अली उन्हें हाजिरी बनाने से रोकते हैं और मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करते हैं। उनके तानाशाही रवैये से वो रोजाना तंग रहते हैं।
इस मामले में शिक्षक ने आरोप लगाया है कि जब प्रभारी हेडमास्टर से छुट्टी मांगते हैं तो वो रिजेक्ट कर देते हैं। इतना ही नहीं, स्कूल आ जाने के बाद उनकी हाजिरी काट देते हैं। शिक्षक ने आवेदन में लिखा कि 6 फरवरी को सुबह 9.30 बजे वो स्कूल पहुंचे। जैसे ही वो स्कूल में प्रवेश किए वहां मौजूद प्रभारी हेडमास्टर ने उनसे गाली-गलौज किया और हाजिरी बनाने से रोकने लगे। जब उनसे वजह पूछी गयी कि आखिर इस तरह का व्यवहार क्यों कर रहे हैं तो हेडमास्टर और भड़क गए और अभद्र गालियां देकर वो मारने भी लगे।
इधर, इस दौरान हेडमास्टर ने उनके बाएं हाथ को मरोड़ दिया और कहा कि भाग जाओ, रास्ते में बताते हैं। जान से मारने की धमकी का भी आरोप शिक्षक ने हेडमास्टर पर लगाया है। अब मामला पुलिस के पास पहुंचा है तो शिक्षा विभाग और स्कूल के अन्य शिक्षकों में इसे लेकर चर्चा छिड़ी हुई है।