राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
08-Jan-2026 08:09 PM
By First Bihar
PATNA: राज्य सरकार ने नये वर्ष में बिहार के गन्ना किसानों को नई सौगात दी है। गन्ना उद्योग मंत्री श्री संजय कुमार ने अपर मुख्य सचिव के सेंथिल कुमार और राज्य के सभी चीनी मिल मालिकों के साथ गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की, जिसमें राज्य के गन्ना किसानों की हित को देखते हुए मिल मालिकों की सहमति से गन्ना मूल्य के दर में 15 से 20 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया। यह पेराई सत्र 2025-26 से ही लागू किया जाएगा।
इस संबंध में गन्ना उद्योग मंत्री श्री संजय कुमार ने बताया कि राज्य सरकार किसानों के बेहतर उन्नति के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार गठन होने के बाद से ही किसानों के उन्नति को देखते हुए कार्य किये जा रहे हैं। बिहार के गन्ना किसानों के द्वारा गन्ना का मूल्य बढ़ाने की मांग की जा रही थी। इसको लेकर लगातार मिल मालिकों के साथ बैठक की गई। तीसरी बैठक में चीनी मिल मालिकों की सहमति से गन्ना मूल्य में 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से वृद्धि करने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने बताया कि पहले उत्तम प्रभेद के गन्ना का मूल्य 365 रुपये था, जिसमें 15 रुपये प्रति क्विंटल, सामान्य प्रभेद के 345 रुपये से बढ़ाकर 360 रुपये और निम्न प्रभेद के गन्ना का मूल्य 310 से बढ़ाकर 330 रुपये की वृद्धि कर दी गई है। गन्ना उद्योग मंत्री ने बताया कि इस बढ़े हुए नये मूल्य के अतिरिक्त गत वर्ष की तरह ही मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान सभी श्रेणी के गन्ना पर घोषित 10 रुपये अतिरिक्त भुगतान करने की योजना बदस्तूर जारी रहेगी।
तीन बैठकें, एक फैसला
इस तरह से गन्ना मूल्य में हुई बढ़ोतरी के बाद गन्ना किसानों को उत्तम प्रभेद के लिए 390 रुपये, सामान्य प्रभेद के लिए 370 रुपये और निम्न प्रभेद के लिए 340 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। बैठक में ईख आयुक्त श्री अनिल कुमार झा, संयुक्त ईख आयुक्त श्री जय प्रकाश नारायण सिंह सहित राज्य के सभी चीनी मिलों के मालिक मौजूद थे।