Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
12-Jul-2025 09:54 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: खनन एवं भूतत्व विभाग, बिहार सरकार द्वारा दिनांक 11 जुलाई 2025 को एक संगठित और राज्यव्यापी विशेष छापेमारी अभियान (S-Drive) का संचालन किया गया। यह अभियान राज्य के सभी जिलों में एक साथ चलाया गया।
इसका मुख्य उद्देश्य अवैध खनिज परिवहन, ओवरलोडिंग, बगैर चालान, गीले बालू, बिना तिरपाल से ढके खनिज तथा बिना लाल पट्टी लगे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करना था। खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु विशेष छापेमारी अभियान संचालित किया जाता है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि खनिजों का निष्कर्षण एवं परिवहन केवल विधिसम्मत और पारदर्शी तरीके से हो।
यह छापेमारी अभियान पूरे बिहार राज्य के सभी जिलों में एक साथ चलाया गया। सभी जिलों में खनन पदाधिकारी एवं खान निरीक्षक स्वयं क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए निरंतर निगरानी एवं जांच कार्य में संलग्न रहे। अभियान के अंतर्गत कुल 80 वाहनों को नियम का उल्लंघन कर खनिज परिवहन करते हुए पाया गया, जिन्हें जप्त करते हुए कुल 1,93,82,637 रूपये दण्ड अधिरोपित किया गया है, जिसकी वसूली उल्लंघनकर्ताओं से की जा रही है।