Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अगले बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है। बैठक में कई अहम फैसलों पर सरकार की मुहर लगने की संभावना है। 

पटना के मुख्य सचिवालय स्थिति मंत्रिमंडल कक्ष में बुधवार 27 मई को शाम 5 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गयी है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने इस बात की जानकारी दी। सरकार के विशेष सचिव अरविंद कुमार वर्मा ने इसे लेकर पत्र जारी किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव सहित तमाम मंत्रीगण मौजूद रहेंगे।  


कैबिनेट की होने वाली बैठक को लेकर इसकी प्रतिलिपि राजस्व पर्षद के अध्यक्ष-सह-सदस्य, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एवं सचिव, सरकार के सभी विभागीय अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव/ सचिव, मुख्य सचिव के वरीय प्रधान आप्त सचिव, पुलिस उपाधीक्षक पटना, केयर टेकर सचिवालय भवन, सहायक विद्युत अभियंता विद्युत अभियंता, विद्युत कार्य अवर प्रमंडल, कनीय विद्युत अभियंता, विद्युत कार्य प्रशाखा, विद्युत आपूर्ति उपक्रम, पटना पेसू, कार्यपालक अभियंता उद्यान, प्रबंधक सचिवालय भोजशाला एवं आईटी मैनेजर, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, आईटी मैनेजर मंत्रिमंडल सचिवालय को भेजी गयी है।