Bihar Vidhan Parishad : बिहार विधान परिषद् बजट सत्र का समापन, जानिए इस बार सदन में पूछे गए कितने सवाल; यह विधेयक भी हुआ पारित Holi Special Train: होली पर रेलवे ने किया खास इंतजाम, यूपी-बिहार जाने के लिए 10 और स्पेशल ट्रेनों का परिचालन Holi Special Train: होली पर रेलवे ने किया खास इंतजाम, यूपी-बिहार जाने के लिए 10 और स्पेशल ट्रेनों का परिचालन BIHAR NEWS : केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बताया सांसद निधि के पैसे बचाने का सच; अब हर पंचायत में शुरू होगा यह काम Bihar teacher leave : बिहार में शिक्षक छुट्टी में बड़ा बदलाव: अब इस तरह की छुट्टी में रविवार नहीं जोड़ा जाएगा; मंत्री ने कर दिया एलान Bihar News: बिहार में फैमिली प्लानिंग ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने NH किया जाम Earthquake : भूकंप के झटके से दहला भारत का यह शहर, तेज झटकों के बाद घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द Government holiday : होली से पहले वेतन और बोनस का तोहफा, कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान;2, 3 और 4 मार्च को रहेगी छुट्टी
27-Feb-2026 11:56 AM
By Viveka Nand
Bihar Road News; पथ निर्माण विभाग के एक अधीक्षण अभियंता के वेतन से लाखों रू की वसूली होगी. दरअसल, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम में पदस्थापन के दौरान इंजीनियर ने खेल किया था. इसके बाद पुलिस निगम ने पथ निर्माण विभाग से शिकायत की थी. विभागीय कार्यवाही चलाने के बाद सरकार ने उक्त अभियंता के वेतन से 5 लाख रू से अधिक राशि की वसूली के आदेश दिए हैं.
अधीक्षण अभियंता भारत भूषण के वेतन से होगी वसूली
बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम ने 5 अगस्त 2022 को निगम में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता भारत भूषण (वर्तमान में पथ अंचल मुंगेर के प्रभारी अधीक्षण अभियंता) के पद पर पदस्थापित हैं, रिपोर्ट किया था कि आंतरिक अंकेक्षण में लॉग बुक संधारित नहीं किया. डेहरी ऑन सोन कैंप कार्यालय के लेखापाल ने सूचित किया था कि भारत भूषण के कार्यकाल में फ्यूल एंड रनिंग खर्च के रूप में कुल 5 लाख 94 हजार 981 रू का व्यय किया गया, जिसका लॉग बुक संधारित नहीं है.
जांच में पाए गए दोषी...अब मिली यह सजा
इस आरोप में भारत भूषण को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया. इसके बाद 8 सितंबर 2023 के प्रभाव से अनुशासनिक कार्यवाही संचालित की गई। मुख्य अभियंता को संचावन पदाधिकारी नियुक्त किया गया था. संचालन पदाधिकारी ने 21 नवंबर 2023 को अपनी रिपोर्ट दी, जिसे विभाग ने अस्वीकार कर दिया. भारत भूषण से मिले बचाव अभिकथन की विभाग के स्तर पर समीक्षा की गई, जिसमें पाया गया कि इन्होंने लॉग बुक संधारित नहीं किया. इस जुर्म में पथ निर्माण विभाग ने निगम के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता वर्तमान में पथ निर्माण विभाग में अधीक्षण अभियंता भारत भूषण के वेतन से 5 लाख 94 हजार 981 रू की वसूली चौबीस किस्तों में करने का दंड लगाया गया है.