ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / bihar / patna-news / Bihar Ration Card Online: अब नहीं लगाने होंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, घर...

Bihar Ration Card Online: अब नहीं लगाने होंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, घर बैठे बनेगा राशन कार्ड; जानिए.. पूरी प्रक्रिया

Ration Card Online: बिहार सरकार ने राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है. अब rconline.bihar.gov.in पर घर बैठे आवेदन की सुविधा मिलेगी और लोगों को सरकारी दफ्तरों का चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी.

16-Dec-2025 04:34 PM

By FIRST BIHAR

Ration Card Online: बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब लोगों को न तो दफ्तरों के चक्कर लगाने होंगे और न ही लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ेगा। महज कुछ क्लिक में घर बैठे राशन कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकेगा।


विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इच्छुक आवेदक rconline.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाकर राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए सबसे पहले “मेरी पहचान” (Meri Pehchaan) पोर्टल पर नया यूजर साइन-अप करना होगा। मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी सत्यापन के बाद रजिस्ट्रेशन पूरा किया जा सकता है।


रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदक आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर “New Apply” विकल्प पर क्लिक करेंगे। इसके बाद शहरी या ग्रामीण क्षेत्र का चयन कर आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन में परिवार के सभी सदस्यों का विवरण दर्ज करना होगा और आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।


आवेदन सबमिट होते ही उसकी स्थिति से संबंधित जानकारी मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से मिलती रहेगी। ऑनलाइन आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, परिवार का फोटो, आवेदक के हस्ताक्षर की फोटो, आवासीय प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र अनिवार्य हैं। इसके अलावा जाति प्रमाण पत्र और दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) भी अपलोड करना होगा।


खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का कहना है कि इस ऑनलाइन व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी और पात्र लाभुकों को समय पर राशन कार्ड उपलब्ध कराया जा सकेगा। सरकार की इस पहल से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।