Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
20-Sep-2025 01:18 PM
By First Bihar
Bihar News: प्रशांत किशोर के खुलासे से सत्ता पक्ष में खलबली मची है. शुक्रवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक साथ भाजपा और जदयू के कई नेताओं के बारे में बड़ा खुलासा किया है। इसके बाद बिहार की राजनीतिक तपिश बढ़ गई है। प्रशांत किशोर ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीके ने खुलासा किया है कि जब कोरोना का संकट था, तब स्वास्थ्य मंत्री संपति अर्जन कर रहे थे । कहने को वह कर्ज लेकर दिल्ली फ्लैट खरीद रहे थे, लेकिन इसी दौरान उनकी पत्नी के बैंक अकाउंट में 2 करोड़ 12 लाख रुपए आए । यह रुपए कहां से आए, मंगल पांडे को जवाब देना चाहिए।
इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक और प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्णा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशांत किशोर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। भाजपा के तरफ से कहा गया है कि 19 मार्च 2025 को प्रशांत किशोर (PK) की बहन और उदय सिंह (Ex-MP) के पुत्र अभिनव सिंह ने JSPT Consultants Private Limited नाम की एक कंपनी खोली। दो महीने बाद 19.5.2025 को उदय सिंह जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष बने। उदय सिंह के अध्यक्ष बनने के दस दिनों के अन्दर 11 करोड़ 80 लाख रुपये TRANSFER किया।
फिर जून 2025 में 11 करोड़ 80 लाख एवं जुलाई 2025 में 26 करोड़ 50 लाख दिए । इस तरह दो महीने में 50 करोड़ से ज्यादा रुपये मिले। मात्र दो महीने पुरानी एक निर्माण कंपनी को ऐसी कौन सी तीसमार सलाह दे डाली की उस एजेंसी ने 50 करोड़ दे डाले। इसके बाद खुदरा रूप में और 47 करोड़ रुपये इन्हें अगस्त 2025 में प्राप्त हुए। अब तक उन्हें 100 करोड़ से ज्यादा रुपये मिल चुके हैं. पर किस एवज में, पता नहीं? यह जन सुराज के अकूत काले धन को उजला करने का एक नया शातिर रास्ता है।
भाजपा ने आगे खुलासा किया है कि, एक हैं शरत कुमार मिश्रा. ये जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष हुआ करते थे. ये प्रशांत किशोर के बिज़नेस पार्टनर या यूं कहिये कि उनके मुखौटा हैं. ये कई कंपनियों के डायरेक्टर हैं जो 27.8.2022 को बनायीं गयी थी। यह कर्नाटक में रजिस्टर्ड है। इस फाउंडेशन को वर्ष 2023-24 में 18 करोड़ एवं वर्ष 2024-25 में 48 करोड़ 75 लाख रुपये Voluntary Contribution and anonymous donations के रूप में प्राप्त हुए। इनके बड़े donors में शराब कंपनियां, निर्माण कम्पनियाँ एवं कई फर्जी entities शामिल हैं। इतनी बड़ी राशि इन्हें कौन दे रहा है, क्यों दे रहा है. ये रिश्ता क्या कहलाता है? यह टैक्स चोरी, proxy payment और money laundering का भयानक मामला है।