खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
03-Sep-2025 03:17 PM
By First Bihar
BIHAR ELECTION : बिहार के अंदर पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने को लेकर जमकर बबाल मचा हुआ है। कल इस मुद्दे को लेकर एनडीए आधे दिन का बिहार बंद भी बुलाया है। इसके बाद इस मामले में बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव का भी बयान सामने आया है। तेजस्वी ने इसे अमर्यादित तो जरूर बताया है लेकिन उन्होंने भाजपा के ऊपर भी ऐसे ही शब्दों के उपयोग करने का आरोप लगाया है।
तेजस्वी यादव ने कहा है कि, मां सबकी होती है और मां शब्द लेते ही बहुत सुकून मिलता है। बेजुबान की भी मां होती है। ऐसे में किसी की भी मां के लिए ऐसा शब्द नहीं बोलना चाहिए। हम लोग इसके पक्षधर नहीं हैं। ना ही हम लोगों के संस्कार में यह है। इसलिए हमलोग इसे गलत मानते हैं।
लेकिन तेजस्वी ने पीएम मोदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि, पीएम कल आंसू बहा रहे थे पर शायद उनको याद नहीं है कि वह रेवन्ना के प्रचार में जाते हैं। जिसके ऊपर किस तरह का आरोप लगा है, वह बताने की शायद ही जरूरत हो। इतना ही नहीं पीएम यह कहते हैं कि 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड है। इसके अलावा सोनिया जी को इतनी भद्दी-भद्दी बातें कही गईं।
इसके आगे उन्होंने कहा कि यही मोदी जी थे जिन्होंने नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल उठाया था। इतना ही नहीं मुझे भाजपा के विधायकों ने मां-बहन की गाली सदन में देने का काम किया। जो व्यक्ति हमारे प्रवक्ता सारिका पासवान को नंगे घुमाने की बात कह रहा था, सड़क पर आज भाजपा पार्टी उसे ज्वाइन करवाती है और उसे सम्मानित करती है। मेरा सवाल यह है कि तब प्रधानमंत्री कहां थे, तब उन्हें यह बातें याद नहीं आ रही थीं।
वहीं, तेजस्वी ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बिहार की जनता जानती है और सब कुछ समझती है। अब देश के अंदर और बिहार के अंदर यह दिखावटी और मिलावटी राजनीति से काम चलने वाला नहीं है। प्रधानमंत्री तो विदेश में थे तो जमकर ठहाका लगा रहे थे और भारत आए तो उन्हें रोना आने लगा।
इधर, कल के बिहार बंद को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि अब यह तो सोचने वाली बात है कि सरकार के लोग ही बिहार बंद कर रहे हैं। वैसे भी प्रधानमंत्री आते हैं तो स्कूल तो ऐसे ही बंद हो जाता है। हकीकत यह है कि भाजपा डरी हुई है। हम लोगों को जो "वोटर अधिकार यात्रा" में जन सैलाब और समर्थन मिला है उसमें उनकी चोरी पकड़ी गई है तो बेचैन हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...