ब्रेकिंग न्यूज़

रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम

Bihar Politics: तेजस्वी यादव का कलेजा क्यों फट रहा..? बिहार BJP ने किया खुलासा

Bihar Politics: भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए उन्हें महिला विरोधी मानसिकता का बताया। उन्होंने कहा कि राजद शासन में महिलाओं की स्थिति दयनीय थी और अब एनडीए सरकार में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।

19-Apr-2025 04:15 PM

By First Bihar

Bihar Politics:  भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता  प्रभाकर कुमार मिश्र ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयानों पर जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव की मानसिकता महिला विरोधी है। वह देश-प्रदेश की महिलाओं को आगे बढ़ते देखना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि राजद के शासनकाल में महिला सशक्तीकरण का कोई कार्य नहीं हुआ। लालू-राबड़ी जी के शासनकाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब थी कि कोई महिला घर से बाहर निकलने में भी डरती थी। आज जब एनडीए सरकार महिला सशक्तीकरण की दिशा में व्यापक कार्य कर रही है, तो तेजस्वी यादव को मिर्ची लग रही है। 

महिला सशक्तीकरण देख तेजस्वी का फट रहा कलेजा- भाजपा

एनडीए सरकार में महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बनीं है। जीविका दीदियां महिला सशक्तीकरण और स्वावलंबन का प्रतीक बन चुकी हैं। आज जब महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से सरकार ने महिलाओं की समस्याओं को जानने की बड़ी पहल की है, तो नेता प्रतिपक्ष के कलेजे पर सांप लोट रहा है। 

 भ्रष्टाचार भी शर्मींदा हो जाता है....

प्रभाकर मिश्र ने कहा कि तेजस्वी यादव जब भ्रष्टाचार की बात करते हैं, तो भ्रष्टाचार भी शर्मींदा हो जाता है। यह दुनिया जानती है कि उनके परिवार से बड़ा कोई भ्रष्टाचारी नहीं हो सकता। भ्रष्टाचार का कीर्तिमान स्थापित कर चुके लालू प्रसाद का एक पैर जेल से बाहर निकलता है, तो दूसरा पैर जेल जाने के लिए तैयार रहता है। राजद कोई राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सही मायने में भ्रष्टाचारियों का कुनबा है। राजद कभी भी भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी से बाहर नहीं निकल सकता।