25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
05-Feb-2025 06:08 PM
By First Bihar
Bihar Politics: लालू और तेजस्वी जैसे लोग किसी का नहीं कर सकते. बिहार भाजपा ने कहा है कि तेजस्वी यादव के गले से कभी नहीं हट सकता जंगल राज के युवराज का तमगा. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार पलटवार किया है.
भाजपा नेता ने कहा कि चोर को जोर से बोलने से उसकी बेगुनाही साबित नहीं हो जाती। तेजस्वी यादव चाहे जितना हाथ-पैर मार लें, जंगल राज के युवराज का तमगा उनके गले से नहीं हटनेवाला। सियार को रंग बदल लेने से वह शेर नहीं हो जाता। तेजस्वी की जो असलियत है, वह बिहार के लोग जानते और पहचानते हैं। प्रभाकर मिश्र ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि एनडीए की सरकार में कोई अपराधी बच नहीं सकता। मधुबनी की घटना को लेकर सरकार सख्त है और दोषियों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। लेकिन, तेजस्वी यादव जैसे नेता किसी भी लोमहर्षक घटना से अपनी राजनीति चमकाने में जुट जाते हैं।बिहार में कानून का राज है। एनडीए सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है। प्रदेश में सभी जाति और धर्म के लोग अमन-चैन से रह रहे हैं।
भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने कहा कि तेजस्वी यादव सिर्फ तुष्टीकरण का प्रयास कर रहे हैं। जबकि सच यह है कि लालू और तेजस्वी जैसे लोग किसी का भला नहीं कर सकते। माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में बिहार तेज रफ्तार के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। नौंवी फेल तेजस्वी यादव सरकार को नसीहत देना बंद करें। अपनी अक्लमंदी को अपने पास रखें और अपना अद्भुत ज्ञान अपने कार्यकर्ताओं में बांटें। एनडीए सरकार पर बिहार की जनता का अटूट भरोसा है, यह अटूट भरोसा 2025 विधानसभा चुनाव में भी कायम रहेगा।