25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
13-Jan-2025 05:55 PM
By Viveka Nand
Bihar Politics: बिहार भाजपा ने अपनी राज्य परिषद की बैठक को अचानक स्थगित कर दिया है. इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के नाम पर मुहर लगना था. लेकिन ऐन वक्त पर बैठक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है. राज्य परिषद की बैठक स्थगित किए जाने की पीछे की जो वजह बताई जा रही है वो किसी के गले के नीचे नहीं उतर रही.
बापू सभागार में आयोजित थी बैठक
19 जनवरी को पटना के बापू सभागार में प्रदेश परिषद की बैठक बुलाई गई थी. जिसमें बिहार के प्रदेश अध्यक्ष का नाम घोषित किया जाना था. जो जानकारी दी गई थी, उसके अनुसार वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल को 18 जनवरी को पार्टी के चुनाव पर्यवेक्षक सह केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में नामांकन दाखिल करना था. इसके बाद राज्य परिषद की बैठक आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की जानी थी. लेकिन नेतृत्व ने 19 तारीख को आयोजित राज्य परिषद की बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया है.
नई तारीख की घोषणा कब होगी ?
बिहार भाजपा की तरफ से जानकारी दी जा रही है, वो यह कि 19 तारीख की राज्य परिषद की बैठक स्थगित की गई है. बताया जा रहा है कि 19 तारीख को रविवार है, इस दिन प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम है. इस कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर सभी नेताओं को टास्क दिया गया है. लिहाजा राज्य परिषद की बैठक स्थगित की गई है. नई तारीख की घोषणा बाद में की जायेगी.
वैसे बता दें, पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम महीने के अंतिम रविवार को होती है.26 तारीख को जनवरी महीने का अंतिम रविवार है. लेकिन इस महीने पहले ही यानि 19 तारीख (रविवार) को मन की बात कार्यक्रम आयोजित है.