दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
28-Nov-2025 08:27 PM
By First Bihar
PATNA: आम नागरिकों के साथ यदि किसी पुलिस कर्मियों ने गाली-गलौज किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हेड क्वार्टर ने इसे लेकर सख्त हिदायत दी है। कहा है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इस तरह का रवैय्या ना केवल बिहार पुलिस की छवि धूमिल करती है बल्कि जनविश्वास एवं जनसहयोग में भी कमी आती है।
24 नवंबर को कल्याण कोष की बैठक में अध्यक्ष बिहार पुलिस एसोसिएशन द्वारा पुलिस पदाधिकारियों/ कर्मियों द्वारा बेहतर पुलिसिंग की चर्चा की गई। चर्चा के क्रम में पुलिस महानिदेशक, बिहार ने हाल के दिनों में पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों द्वारा नागरिकों के साथ असभ्य व्यवहार किये जाने का दृष्टांत सामने आने के संबंध में बताया गया कि नदी थाना, पटना एवं बारसोई थाना, कटिहार के कुछ पुलिस कर्मियों के असभ्य व्यवहार के कारण उन्हें निलंबित किया गया। इस तरह की घटना से न केवल बिहार पुलिस की छवि धूमिल होती है बल्कि जनविश्वास एवं सहयोग में भी कमी आती है।
गौरतलब है कि कटिहार के एक रेस्तरां में पुलिसकर्मी द्वारा भाई-बहन के साथ कथित दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद एसएचओ रामचंद्र मंडल को सस्पेंड कर दिया गया। इस मामले का जिक्र करते हुए
पुलिस मुख्यालय ने सख्त हिदायत दी कि अपने-अपने अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को आम नागरिकों के साथ व्यवहार / वार्तालाप शिष्टाचार पूर्वक करते हुए नियामानुकूल कर्तव्यों के निर्वहन करें। पुलिस हेडक्वार्टर ने हिदायत दी कि आम जनता के साथ असभ्य व्यवहार करने वाले पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
