Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
22-May-2025 03:10 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Police Transfer: बिहार में तबादलों का दौर लगातार जारी है। सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में एएसआई का तबादला कर दिया है। पुलिस मुख्यालय की तरफ से तबादले को लेकर आदेश जारी किया गया है। पुलिस मुख्यालय की तरफ आदेश के मुताबिक कुल 386 दारोगा का तबादला किया गया है।
पुलिस मुख्यालय की तरफ आदेश में कहा गया कि 19 और 20 मई 2025 को पुलिस मुख्यालय में स्थानान्तरण समिति की हुई बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में कॉलम-04 में अंकित सहायक अवर निरीक्षकों को कॉलम-06 में अंकित जिला में तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित किया गया है।
आदेश में कहा गया कि गृह विभाग (विशेष शाखा), बिहार पटना के प्रावधान के अनुरूप प्रतिनियुक्त अंगरक्षकों का स्थानान्तरण किया गया है, परन्तु अगरक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त रहने तक स्थानान्तरण स्थगित रहेगा। अंगरक्षक के रूप में प्रतिनियुक्ति समाप्त होते ही स्थानानास्ति जिला के लिए उन्हें विरमित कर दिया जायेगा।
जिन सहायक अवर निरीक्षकों का तबादला किया गया है उनके योगदान देने के लिए एक जून 2025 से विरमित किया जाना सुनिश्चित करने को कहा गया है। स्थानान्तरण के बाद यदि कोई त्रुटि सामने आती है तो संबंधित पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस उप महानिरीक्षक, बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के संज्ञान में लायेंगे, ताकि मुख्यालय स्तर से उसका निराकरण किया जा सके। सेवानिवृत्ति की निकटता, चिकित्सीय एवं पति-पत्नी सरकारी सेवा में रहने के आधार पर स्थानान्तरित किये गये पदाधिकारियों/कर्मियों पर यह आदेश प्रभावी नहीं होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।