बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
14-Aug-2025 10:25 AM
By First Bihar
Bihar Police Award: बिहार पुलिस की कार्यक्षमता और उत्कृष्ट सेवा को मान्यता देते हुए राज्य के सात पुलिस कर्मियों को ग्लैंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसमें एक IPS अधिकारी, तीन सब-इंस्पेक्टर और तीन कांस्टेबल शामिल हैं। इस सम्मान से न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान को सराहा गया, बल्कि बिहार पुलिस की जनता के प्रति सेवा भावना को भी बल मिला है।
ग्लैंट्री अवार्ड पाने वालों में IPS बाबू राम, SI साकेत सौरभ, SI राम राज सिंह, SI तारबाबू यादव, और कांस्टेबल संजय कुमार चौधरी, सुरेंद्र पासवान, तथा विकास कुमार शामिल हैं। इन सभी ने अपनी सेवाओं के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है। इसके अलावा, बिहार के दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया है। ये अधिकारी हैं निलेश कुमार, DIG सारण और संजय सिंह, SP ATS। राष्ट्रपति पदक उनके समर्पण, नेतृत्व क्षमता और कठिन परिस्थितियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है।
सराहनीय सेवा के लिए बिहार से कुल छह पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान किया गया है, जिनमें दो IPS अधिकारी शामिल हैं। ये हैं IG गरिमा मल्लिक, स्मिता सुमन DIG, और राजेश रंजन DIG। इनके साथ ही हवलदार बिमल क्षेत्रि, ASI आशीष रंजन सिंह, तथा कांस्टेबल सर्वेश कुमार को भी इस सम्मान से नवाजा गया है। इन सभी ने अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर पुलिस विभाग की छवि को बेहतर बनाया है। बिहार पुलिस की यह पहल न केवल कर्मियों के मनोबल को बढ़ाएगी, बल्कि सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी को भी और मजबूत करेगी। राज्य में कानून-व्यवस्था की मजबूती और आम जनता की सुरक्षा के लिए ऐसे सम्मान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...