Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
11-Feb-2026 12:16 PM
By First Bihar
Pappu Yadav : बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने मामले में पटना की एमपी एमएलए विशेष अदालत से जमानत मिल गई है, लेकिन उन्हें एक दूसरे ताजा मामले में रिमांड पर रखा गया है। पुलिस ने उन्हें बीते शुक्रवार आधी रात को पटना के मंदिरी आवास से गिरफ्तार किया था, जहां उनके समर्थकों और पुलिस के बीच काफी गहमागहमी और हंगामा हुआ। इसके बाद बुद्धा कॉलोनी थाने में उनके खिलाफ अलग एफआईआर दर्ज की गई।
बताया जा रहा था कि बुद्धा कॉलोनी मामले की सुनवाई बुधवार को कोर्ट में होनी थी, लेकिन अचानक कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के कारण सुनवाई टल गई। अब सांसद को कम से कम एक और रात बेऊर जेल में बितानी पड़ेगी। इस दौरान पप्पू यादव ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं है और उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है।
इससे पहले, गर्दनीबाग थाने में दर्ज 31 साल पुराने मामले में वारंट मिलने के बाद शुक्रवार आधी रात को पुलिस उनके आवास पर पहुंची। सांसद और उनके समर्थकों ने विरोध किया, करीब ढाई घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर आईजीआईएमएस अस्पताल ले आई, जहां रात भर रखा गया।
शनिवार सुबह पीएमसीएच में मेडिकल जांच के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने दो दिन की न्यायिक हिरासत और इलाज कराने का निर्देश दिया। इस कारण उन्हें पीएमसीएच के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया। रविवार को स्वास्थ्य स्थिति ठीक होने पर उन्हें बेऊर जेल शिफ्ट कर दिया गया।
सोमवार को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन पटना सिविल कोर्ट में बम की धमकी मिलने के कारण सुनवाई स्थगित कर दी गई। मंगलवार को सांसद को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें गर्दनीबाग थाना वाले पुराने मामले में जमानत मिल गई, लेकिन बुद्धा कॉलोनी थाने में दर्ज ताजा मामले में रिमांड पर रखा गया है।
इस पूरे घटनाक्रम से स्पष्ट है कि पप्पू यादव और उनकी सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है, और जल्द ही दोनों मामलों में सुनवाई फिर से शुरू होने की संभावना है। उनके समर्थक अब भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और सांसद की सुरक्षा और कानूनी प्रक्रिया पर नजर रखे हुए हैं।