ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?

Home / bihar / patna-news / Bihar News: बिहार में वाहन चालकों को बड़ी राहत, गलत चालान कटने पर...

Bihar News: बिहार में वाहन चालकों को बड़ी राहत, गलत चालान कटने पर अब नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर; घर बैठे होगा काम

Bihar News: अब गलत ई-चालान कटने पर वाहन चालकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। परिवहन विभाग ने चालान सुधार की ऑनलाइन सेवा शुरू की है।

12-Dec-2025 02:49 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। अब गलत ई-चालान कटने पर वाहन चालकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। परिवहन विभाग ने चालान सुधार की ऑनलाइन सेवा शुरू कर दी है। 


परिवहन सचिव राज कुमार ने बताया कि गलत ई-चालान के निरस्तीकरण या संशोधन के लिए वाहन चालक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदक echallan.parivahan.gov.in पर शिकायत दर्ज कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।


नई व्यवस्था के तहत आवेदक अपने मोबाइल या कंप्यूटर से वाहन रजिस्ट्रेशन, वाहन की तस्वीर और चालान की कॉपी सहित त्रुटिपूर्ण ई-चालान को निरस्त या संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की स्थिति भी ऑनलाइन देखी जा सकेगी।


परिवहन विभाग ने यातायात पुलिस और प्रवर्तन इकाइयों को निर्देश दिया है कि ऑनलाइन प्राप्त शिकायतों की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। जांच के बाद, सुधार की अनुशंसा राज्य परिवहन आयुक्त के पास भेजी जाएगी और संशोधन के लिए संबंधित जिला परिवहन पदाधिकारी को भेजा जाएगा।


परिवहन विभाग ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि गलत ई-चालान से संबंधित किसी भी समस्या के लिए कार्यालय जाने के बजाय ऑनलाइन शिकायत सुविधा का उपयोग करें।